
"नहीं, शुक्रिया आरांश। तुमने जेनी से मिलवा दिया, इतना ही बहुत है। अब यहाँ से मैं खुद सब संभाल लूँगी," श्राविका ने कहा। उसे अच्छा लगा कि आरांश उसकी मदद करना चाहता था। "पर... मैं चाहती हूँ कि तुम मेरे साथ 'काम' पर लगो... आज की पूरी रात," उसने शरारत भरे अंदाज़ में फुसफुसाते हुए कहा, उसके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान थी।
"श्राविका..." आरांश ने कुछ कहना चाहा, पर श्राविका इतनी एक्साइटेड थी कि उसने उसे बोलने का मौका ही नहीं दिया।

Show your support
Write a comment ...